अमित कुमार
हरिद्वार (नील धारा) आज निर्मल विरक्त कुटिया कनखल हरिद्वार में भारतीय किसान यूनियन की और से बाबा पंडत की अध्यक्षता में 15,16,17,18 चार दिवसीय किसान कुंभ को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आस पास के सभी क्षेत्र हरिद्वार, दीनारपुर, पुरखा जी, खादर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे बैठक का मुख्य उद्देश्य किसान कुंभ की व्यवस्थाओं को लेकर रहा जिसमें भाकियू के जिला अध्यक्ष (डोईवाला) सुरेंद्र सिंह खालसा ने बताया के इस बार का जो किसान कुंभ है वह भव्य और

अद्भुत होगा जिसकी तैयारीयों की शुरुआत के लिए हमें अभी से एकजुट होकर कड़ी से कड़ी मेहनत करनी होगी जो बाहर से आने वाले हमारे किसान भाइयों को किसी भी तरह की रहने खाने पीने की दिक्कत ना हो। इसी के साथ किसान नेता गुरमेल बाजवा ने बताया कि कुंभ का जो विषय है वह हमने पूरे साल में क्या क्या किया होता है उसकी चर्चा के बारे में रहता है और आगे आने वाले साल में हम क्या-क्या करेंगे उसकी रणनीति यही से तैयार की जाती है इसलिए कुंभ में सभी का आना अनिवार्य रहता है संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य सूबा सिंह ढिल्लों ने बताया कि किसान कुंभ को लेकर किसानों मजदूरों की बहुत सी उम्मीदें जुड़ी रहती है जो भी उनके रुके हुए काम होते हैं उनको ज्ञापन के माध्यम से सरकार तक अधिकारियों के द्वारा पहुंचाने की कोशिश की जाती है बैठक के अध्यक्ष बाबा पंडित ने बताया यह किसान कुंभ बाबा टिकैत की नीतियों के आधार पर शुरू से ही चला आ रहा है किसान कुंभ में बहुत से चिंतन मंथन होते हैं और यह कुंभ 6 महीने बाद जनवरी महीने में प्रयागराज में और जब किसान अपनी फसलों के काम निपटा लेता है

तो इसका अंयोयन जून महीने में हरिद्वार में वीईपी घाट, पर किया जाता है इस बार का कुंभ भी वीईपी घाट पर रहेगा और आज की हमारी बैठक है उसका विषय किसान कुंभ की तैयारियों के बारे चर्चा करना था,बैठक में बाबा पंडत, सुरेंद्र सिंह खालसा, सूबा सिंह ढिल्लों, गुरमेल बाजवा, गुरलाल बाजवा, जसकरण, कुलदीप सिंह, सुरजीत सिंह, अजीत सिंह, हरभजन सिंह, जस्सी, अमीर सिंह, हरबिंदर सिंह, भूपेंद्र सिंह, साहब सिंह, अमनदीप सिंह, निर्मल सिंह, जोगेन्द्र सिंह, कुलजीत सिंह, गुरुपेज सिंह, गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी बिक्रम जीत सिंह और भी अन्य किसान मजदूर उपस्थित रहे।







