ब्यूरो रिपोर्ट
हरिद्वार (नील धारा) आज बजरंग दल हरिद्वार के जिला संयोजक अमित कुमार मुल्तानिया के नेतृत्व में एस एस आई हर्ष अरोड़ा को एक प्रार्थना पत्र सोपा गया जिसमें लिखा कि आज दिनांक 28/06/26 को बकरीद के त्यौहार के दिन सभी सामाजिक व्यक्ति संस्थाएं अपने अपने सोशल मीडिया माध्यमों से मुस्लिम समाज को उनके त्यौहार की शुभकामनाएं प्रेषित कर रहे हैं। समाज में भाईचारा बना रहे इसके लिए सभी जागरूक लोग सकारात्मक संदेश भी सोशल मीडिया के माध्यम से प्रेषित कर रहे हैं।

उसी बीबी चंदेला नाम के बहादराबाद हरिद्वार निवासी एक व्यक्ति ने अपने सोशल मीडिया फेसबुक अकाउंट से ईद मुबारक का फोटो संदेश जारी किया है जिसमें ईद के त्यौहार पर बकरे के साथ गौ माता की फोटो भी लगाई है जिससे साफ साफ गौ काटने का सार्वजनिक संदेश दिया जा रहा है। हिन्दू समाज में और बजरंगदल कार्यकर्ताओं में उक्त विषय को लेकर आक्रोश है गौ माता हिन्दू धर्म में पूजनीय है और गौ माता का यह अपमान हिन्दू समाज विल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा. आपसे निवेदन है कि उक्त बीबी चंदेला नाम के व्यक्ति पर हिन्दू आस्था को चोट पहुंचाने, गौ माता को काटने के संदेश देने और सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट करने के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की कृपा करें। मौके पर अमित कुमार मुल्तानिया जिला संयोजक बजरंग दल हरिद्वार, तरुण गौड़, अमन कुमार, अंकुश तोमर, भूपेंद्र धीमान, शुभम, अनिल चौहान, गौरव दाबडे, कमल आदि उपस्थित रहे।







