हरिद्वार से बड़ी खबर……भाकियू टिकैत के नए कार्यालय का शुभारंभ गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने फीता काटकर किया उद्घाटन….

नील धारा ब्यूरो

हरिद्वार, 22 जुलाई। (नील धारा) भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के नए कार्यालय का शुभारंभ शिवालिक नगर, हरिद्वार में विधिवत किया गया। कार्यालय का उद्घाटन भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने फीता काटकर किया।इस अवसर पर संजय चौधरी ने कहा कि नया कार्यालय किसानों की समस्याओं के समाधान, संगठन के विस्तार तथा किसानों के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती देने का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) हमेशा किसानों के हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत रही है और आगे भी किसानों

की आवाज बुलंद करती रहेगी।उन्होंने कहा कि कार्यालय के माध्यम से क्षेत्र के किसान अपनी समस्याएं सीधे संगठन तक पहुंचा सकेंगे तथा उनका समाधान कराने के लिए प्रशासन और सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से पैरवी की जाएगी।कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और किसानों के हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। मौके पर गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी, सूबा सिंह ढिल्लों, हरविंदर सिंह, जसविंदर सिंह, जोगिंदर सिंह बापू, सोनू चीमा, आकाश सचदेवा, अभिजीत बेदी, बिक्रमजीत सिंह, सागर ठाकुर, पंकज चौधरी एवं सरबजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान एवं संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!