हरिद्वार से बड़ी खबर…..हरेला पर्व पर ज्वालापुर हरिद्वार प्रेस क्लब का हरित अभियान, पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प

नील धारा ब्यूरो

हरिद्वार, (नील धारा) 16 जुलाई 2026। उत्तराखंड की लोक संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक हरेला पर्व के अवसर पर ज्वालापुर हरिद्वार प्रेस क्लब (रजि.) द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय, हरिद्वार के बाहर फलदार एवं छायादार पौधों का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष बाबर खान ने कहा कि हरेला पर्व केवल एक पारंपरिक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी आस्था और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प है।

यदि प्रत्येक नागरिक अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा।प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। पौधारोपण तभी सार्थक होगा, जब लगाए गए पौधों का नियमित संरक्षण और संवर्धन भी किया जाए।

उन्होंने सभी नागरिकों से हरेला पर्व पर अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित सदस्यों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली तथा हरित उत्तराखंड के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया।कार्यक्रम में प्रेस क्लब के अध्यक्ष बाबर खान, उपाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह तथा सदस्य दानिश कुरेशी, सागर ठाकुर, विश्वास सैनी, धर्मराज, शिवकुमार पाठक, वंदना आर्य एवं अभिषेक राज उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!