हरिद्वार से बड़ी खबर……ज्वालापुर हरिद्वार प्रेस क्लब (रजि.) हरिद्वार का सदस्यता अभियान शुरू, वरिष्ठ पत्रकार अनिल बिष्ट बने संरक्षक….

नील धारा ब्यूरो

हरिद्वार, 20 जुलाई। (नील धारा) ज्वालापुर हरिद्वार प्रेस क्लब (रजि.) हरिद्वार द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत पत्रकारों से अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अनिल बिष्ट को उनकी दीर्घ पत्रकारिता सेवा, अनुभव एवं संगठन के प्रति योगदान को देखते हुए प्रेस क्लब का संरक्षक मनोनीत किया गया। उपस्थित सदस्यों ने उनका स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में संगठन पत्रकार हितों की दिशा में और अधिक प्रभावी कार्य करेगा।सदस्यता अभियान के दौरान मुनीष शर्मा, आदित्य त्यागी एवं गोपाल शर्मा ने ज्वालापुर हरिद्वार प्रेस क्लब (रजि.) की सदस्यता ग्रहण की। सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।प्रेस क्लब के अध्यक्ष बाबर खान ने कहा कि संगठन का उद्देश्य पत्रकारों को एक सशक्त मंच प्रदान करना, उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करना तथा निष्पक्ष एवं जनहित की पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने सभी पत्रकारों से संगठन से जुड़कर इसे और अधिक मजबूत बनाने की अपील की।प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष बिक्रमजीत सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से नए और अनुभवी पत्रकारों को एकजुट कर पत्रकार हितों की रक्षा, आपसी सहयोग और पत्रकारिता के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।इस अवसर पर बाबर खान, बिक्रमजीत सिंह, नौसाद अली, सागर ठाकुर, मुनीष शर्मा, आदित्य त्यागी, गोपाल शर्मा, अमित वर्मा एवं अनिल बिष्ट उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!