राष्ट्रीय बजरंग दल हरिद्वार में जिलाध्यक्ष योगेश सिंग्वाल के नेतृत्व में करने जा रहा एक विशाल जनसभा का आयोजन…..

बिक्रमजीत सिंह


हरिद्वार, (नील धारा) 9 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रेरणास्रोत, हिंदू हृदय सम्राट डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया के हरिद्वार आगमन को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश मंत्री ठाकुर विशाल सिंह राणा जी के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से यह कार्यक्रम हरिद्वार जिले में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ तैयार किया जा रहा है। हरिद्वार जिलाध्यक्ष योगेश सिंग्वाल के नेतृत्व में आयोजन समिति ने सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली हैं। कार्यक्रम को भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने हेतु हरिद्वार के प्रतिष्ठित चिकित्सक, व्यापारी गण साधु‑संतों तथा समाज के गणमान्य नागरिकों को आधिकारिक आमंत्रण दिया जा चुका है। आयोजन में राष्ट्रीय बजरंग दल के समस्त कार्यकर्ता और समर्थक दिन‑रात मेहनत कर रहे हैं। विशेष रूप से आयोजन में योगदान देने वाले प्रमुख सहकार्यकर्ता: कुंवर पाल सिंह राणा — जिला प्रभारी, हरिद्वार हनुमान चालीसा केंद्र
नरेंद्र सिंह — अध्यक्ष, हरिद्वार नगर
जागेश गिरी — नगर अध्यक्ष, हरिद्वार गौ रक्षा केंद्र
अरुण यादव — नगर उपाध्यक्ष
संदीप जगरिया — नगर मंत्री
सोनू कुमार — खंड अध्यक्ष, हरिद्वार मायापुर
आरो राणा — अध्यक्ष, रावली दूध के; उपाध्यक्ष विजय एवं उनकी समस्त टीम समिति ने सुरक्षा, मंच व्यवस्थापन, आमंत्रण प्रबंधन, जनसंपर्क और अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया है ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और संयान्वित रूप से संपन्न हो सके। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे जनसभा में शामिल होकर राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को समर्थन दें और निर्देशानुसार व्यवस्था का पालन करें। कार्यक्रम की तिथि: 9 जून 2026 स्थान: (रोड धर्मशाला जमुना पैलेस हरिद्वार) समय: (शाम 3:30 बजे)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!