विधायक आदेश चौहान ने आज दो महत्वपूर्ण सड़कों के पुनर्निर्माण कार्य पूजन के साथ शुभारंभ कराया

नील धारा ब्यूरो

हरिद्वार रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए क्षेत्रीय विधायक आदेश चौहान ने आज दो महत्वपूर्ण सड़कों के पुनर्निर्माण कार्य पूजन के साथ शुभारंभ कराया। रानीपुर विधायक ने हरिद्वार नगर निगम के वार्ड संख्या 59 स्थित सीतापुर गणेश विहार में लाकिंगटाइल्स द्वारा सड़क निर्माण तथा ग्राम रावली महदूद में पीपलेश्वर मंदिर वाली सड़क का नाली सहित निर्माण कार्य की शुरुआत कराई।इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि रानीपुर विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सभी विकास कार्य पूरी तरह गुणवत्ता के साथ समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए ग्राम प्रधान प्रमोद पाल और नगर निगम पार्षद विनीत चौहान सहित स्थानीय नागरिकों ने रानीपुर विधायक आदेश चौहान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के बनने से स्थानीय निवासियों और पीपलेश्वर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को जलभराव और जर्जर रास्ते की समस्या से हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाएगी। क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास कार्यों के लिए उन्होंने विधायक आदेश चौहान के प्रयासों की सराहना की।इस अवसर पर सुखबीर चौहान, बृजेश धीमान, विनीत चौहान, विपिन चौहान ,अंजू सैनी, अशोक पंडित जी, नाथीराम सैनी ,संदीप सैनी , वीरेंद्र चौहान, कपिल त्यागी, लोकेश सैनी , मनोज पाल, अनुज पाल, शिवचरण पाल, कृष्ण पाल, बालेश सैनी, विशेष चौहान, अरविंद, मनीष चौहान, ताहिर हसन,विनोद शर्मा,आर क़े पासवान,महेंद्र सिंह,मोहन बिष्ट, वीरेंद्र पाल,अशोक कुमार,सुनील कुमार,रतीभान सिंह वरिष्ठ कार्यकर्ता सहित भारी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!